फतेहपुर : प्रमोद महरिया के सानिध्य मे फल और मास्क वितरण कर मनाई अटल जी की जयंती

Posted on
प्रमोद महरिया फल और मास्क वितरित करते हुए 


फतेहपुर : भाजपा अजा मोर्चा फतेहपुर ने  फल एवं मास्क वितरण कर मनाई अटल जी की जयंतीसियासत की काल कोठरी में 5 दशकों तक बेदाग छवि से राजनीतिक यात्रा करने वाले भारतीय राजनीति के श्लाका पुरुष भारत रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती के अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा फतेहपुर के पदाधिकारियों  ने धानुका अस्पताल एवं  कच्ची बस्ती में   फल  एवं मास्क वितरित कर अपने पितामह का जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर लोगों से  कोरॉना महामारी में सावधानी बरतने की लोगों से अपील की !

कार्यक्रम में अजा मोर्चा सीकर के उपाध्यक्ष प्रमोद महरिया, भाजपा फतेहपुर देहात के महामंत्री विकास महिचा, भाजपा युवा नेता अनिल मेव, युवा मोर्चा के महामंत्री प्रवीण गांगियासर , प्रेम चौधरी, सुनिल जी शिवरान आदि पदाधिकारी मौजूद थे!

प्रमोद महरिया की बात करे तो महरिया लगातार राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र मे काम कर रहे है आज अटल की जयंती पर महरिया ने अपनी टीम के साथ मिलकर फल तथा कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगो को जागरूक किया तथा मास्क का उपयोग करने की सलाह दी और मास्क वितरण किया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *