बजट 2021 : फतेहपुर शेखवाटी को मिली सिर्फ घोषणाएं बजट की जमीनी हकीकत कुछ और ही है

Posted on

 

बजट में मिला नहीं उससे ज्यादा दिखावा

हाल ए फतेहपुर

हाल ही में राजस्थान सरकार ने बजट पेश किया है..बजट में फतेहपुर को कुछ सौगाते मिली और बहुत सी नही मिली… मैं तो चाहता हु कि बहुत मिले लेकिन यह नही की मिले कुछ नहीं ओर हल्ला ऐसे की जैसे क्या मिल गया! तुच्छ घोषणाओं का इस तरह से बवंडर फैलाना तुच्छ मानसिकता व तुच्छ नेतागिरी ही दर्शाती हैं..

बजट में क्या मिला इस पर फोकस ने करके अपनी मार्केटिंग पर फोकस किया जा रहा है…

बजट में 10 सौगाते बताई जा रही है तो हम रूबरू करवाते हैं हकीकत व इनकी मार्केटिंग से

प्रचार नंबर 1

⭕ राजकीय धानुका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी फतेहपुर को उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत किया जाएगा।


फ़तेहपुर धानुका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी व स्वास्थ्य मंत्री जी का हार्दिक आभार फ़तेहपुर सीकर ज़िले का सीकर के बाद सबसे बड़ा शहर है अगर नीम का थाना की तरह जिला अस्पताल का दर्जा दिया जाता तो ज़्यादा अच्छा होता।

हकीकत

✓उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत तो करवा दिया लेकिन न भवन का जिक्र ना बजट का प्रावधान किया। 

✓ट्रोमा सेंटर पर चिकित्सकों के पद स्वीकृत करवाने थे उनका कुछ नहीं हुआ। आज भी ट्रोमा सेंटर रैफर सेंटर ही बना हुआ है। 

प्रचार न. 2 

⭕ जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल कनेक्शन देने हेतु फतेहपुर लक्ष्मणगढ़ पेयजल परियोजना पर 293 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।

हकीकत

✓मीठे पानी की योजना 2016 में पूरी होनी थी। फिर इसकी डेट लाइन 2018 कर दी थी। इसके लिए विधानसभा में पहले से गूंज हो रही थी। पूर्व विधायक ने भी कई बार मुद्दा उठाया।  सरकार ने इसे स्वीकृति दी है तो कोई नया काम नहीं हुआ। यह तो होना ही था। जल्द जीवन मिशन पूरे प्रदेश के लिए है ना कि अकेले फ़तेहपुर के लिए इसमें प्रदेश के 2686 गाँव व 2453 ढाणीयां लाभान्वित होंगे

प्रचार न.3

⭕शेखावाटी पर्यटन सर्किट विकसित किया जाएगा जिसमें (लोहार्गल,शाकंभरी माता, हर्षनाथ पहाड़ी,जीण माता मंदिर, नवलगढ़,डूंडलोद, मंडावा, लक्ष्मणगढ़,फतेहपुर, रामगढ़ शेखावाटी, महणसर, अलसीसर मलसीसर एवं खेतड़ी शामिल है

हकीकत

✓शेखावाटी को पर्यटन सर्किट घोषित करने के लिए कई वर्षों से कई नेता आवाज उठा रहे हैं  इस दौरान 2015-18 में रामगढ़ में हेरीटेज के लिए करोड़ों की राशि भी खर्च हुई थी लेकिन किसी नेता ने वाही वाही नहीं ली। यह सरकार का पुराना वादा पूरा हुआ है। क्या काम होंगे या योजना में कितना पैसा लगेगा इसकी कोई जानकारी नहीं है। 

प्रचार न.4

⭕ नगर पालिका फतेहपुर एवं रामगढ़ की 10 किलोमीटर मुख्य सड़कों के मेजर रिपेयर कार्य करवाए जाने प्रस्तावित है।

हकीकत

✓यह सिर्फ फतेहपुर के लिए नहीं है पूरे राजस्थान की सभी नगर पालिकाओं को यह दिया गया हैं।

फतेहपुर की सभी प्रमुख सड़को की स्थिति खराब हैं… मुख्य सड़क के कार्य मे जबरदस्त लापरवाही बरती उसके बाद भी अधिकारियों का पक्ष लिया। सभी ख़राब सड़को का पेचवर्क करवाया जाए तो अच्छा है। 

प्रचार संख्या .05

⭕ फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में किसी एक सीएचसी को मॉडल सीएचसी बनाया जाएगा।

हकीकत

✓राजस्थान के हर विधानसभा क्षेत्र में यह होगा।फतेहपुर विधानसभा के रामगढ़ कस्बे की chc की हालत ज़्यादा खराब है। उसको मॉडल chc बनाया जाना चाहिए ताकि लोगो को सुविधाएं मिल सके। 

प्रचार संख्या 06

⭕ फतेहपुर सीकर में सीकर-चूरू रेलवे खंड पर पूर्व समपार फाटक संख्या 32 पर हरसावा बड़ा 1 करोड़ 62 लाख की लागत से RUB का निर्माण कार्य किया जाएगा |

हकीकत

✓फतेहपुर में हरसावा में अंडर पास स्वीकृति की मांग पुरानी थी, विगत वर्षो (2014-18) में इस रूट पर 6 से ज्यादा अंडर पास बने लेकिन किसी ने वाही-वाही लूटने का काम नहीं किया। इसकी भी स्वीकृत होने वाली थी उसके बाद भी 2 वर्ष लगा दिए। 

प्रचार 07

⭕ फतेहपुर में 2 करोड़ की लागत से अल्पसंख्यक छात्रावास खोला जाएगा |

हकीकत

✓फतेहपुर में अल्पसंख्यक छात्रावास की घोषणा 2014 के बजट में हुई थी। इसके बाद इसका बजट भी जारी हो गया था, उस समय काम मे अड़ंगा लगा दिया था। अब भी यह 2 वर्ष काम शुरू होने वाला था लेकिन जानबूझकर इसको लेट किया। यह कोई नया काम नहीं है।

प्रचार 08

⭕ विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में 5 करोड रुपए की लागत से नॉन पेंचेबल या मिसिंग लिंक रोड के काम कराये जाएंगे। 

हकीकत

✓प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत के यह काम होने हैं। यह सिर्फ फतेहपुर के लिए नही है। 

प्रचार संख्या 09

⭕ फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों को ग्रामीण परिवहन सेवा से जोड़ा जाएगा।

हकीकत

✓ग्रामीण परिवहन सेवा पूरे प्रदेश में शुरू की गई है। रामगढ़ में रोडवेज बस अंदर नहीं जाती उसका कुछ नहीं करवाया। 

प्रचार संख्या 10

⭕ मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के तहत फतेहपुर ब्लॉक पर खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

हकीकत

✓खेल मैदान विकसित करने की योजना पूरे प्रदेश के लिए है। फतेहपुर में नेचर पार्क की सौगात चाहिए थी। पार्क घुमाई लिए यहाँ कोई व्यवस्था नहीं है।


यह हकीकत है बजट की। जो माननीय नेता जी रोज माला पहनकर वाही वाही ले रहे हैं उसकी सच्चाई भी जान लेनी चाहिए..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *