साहरनपुर। भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया को 4 जुलाई को शाम को जेल से रिहा कर दिया गया है। कमल सिंह वालिया इतने दिन सहारनपुर जेल में थे। कमल वालिया के साथ ही शिवम खेवड़िया को भी रिहाई मिली है। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष चंद्र शेखर और विनय रतन सिंह भी कमल सिंह वालिया के जेल से रिहा होने पर उनका स्वागत करने पहुंचे।
भीम आर्मी के एक कार्यकर्ता सूरज कुमार बौद्ध ने ट्वीट करते हुए कहा कि कमल सिंह वालिया, भीम आर्मी सहारनपुर जिला जेल से रिहा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज यह भारत के संविधान की जीत है। हम सब मिलकर इस क्रूर शासन के खिलाफ लड़ते रहेंगे!!
आपको बता दे कि 10 दिसंबर को घुन्ना में बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़े जाने के मामले में रोड जाम करने के आरोप में पुलिस ने कमला वालिया को मुख्य आरोपी माना था उसके बाद पुलिस ने इन्हे गिरफ़्तार किया था।