वाराणसी : मजदूरी के पैसे मांगने पर दलित व्यक्ति की हत्या कर शव को फेंका

फूलपुर (Phoolpur)। उत्तरप्रदेश से लगातार दलित उत्पीडन किम घटना सामने आ रही है! एक और जन्हा देश मे समानता की बात की जाती है दूसरी और दलितों पर अत्याचार दिन प्रतिदिन तेज़ हो रहे है इसे से जुदा एक मामला उत्तरप्रदेश के वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र के मझंवा गांव की है। जानकारी के अनुसार एक दलित व्यक्ति जिसका नाम अरविंद कुमार (पिंटू) s/o कल्लूराम उम्र (30) है। तहरीर के मुताबिक मृतक की पत्नी ने बताया कि अरविंद कुमार (पिंटू) किसी ठेकेदार के पलदारी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार का अपनी मजदूरी का पैसा ठेकेदार के पास बाकी था। आरोप है कि पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दिया करते थे। जिस को लेकर बार-बार विवाद होता था।
मृतक की पत्नी ने बताया की 19 /08 /2020 को सुबह अरविंद कुमार (पिंटू) काम करने गये थे और देर रात तक घर नहीं आये। जिसके बाद परिवार के लोगो ने काफी खोजबीन करने पर भी कोई पता नहीं चला। जिसके बाद अगले दिन सुबह लगभग 5.30 बजे को एक शव मिला,
मृतक के परिवार तक ख़बर मिलने पर जा कर देखा तो अरविंद कुमार (पिंटू) का शव था। आरोपियों ने हत्या कर शव को सड़क पर फेक दिया। शव पर नाक और अन्य जगहों से खून और गले में सूजन व शरीर के पर कई जगहों पर गंभीर चोट के निशान थे।
पीड़ित परिवार ने इस मामले में फूलपुर थाना में तहरीर दी है। पीड़ित परिवार ने मामले में जांच की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की मांग कर रहा है।